महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा स्थित साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार शाम दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे। यह घटना शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई। करमहवा बुजुर्ग गांव निवासी पवन यादव और अजय यादव, जो इंद्रमणि यादव के पुत्र हैं, समिति पर यूरिया खाद और डीएपी लेने गए थे। इसी दौरान लगभग आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई इस मारपीट से खाद केंद्र पर अफरातफरी मच गई। दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस संबंध में सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
समरधीरा खाद केंद्र पर दो भाइयों पर हमला:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












