Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षक संघ ने जनगणना ड्यूटी में सुधार की मांग की:बार-बार बदलाव, दूरस्थ...

शिक्षक संघ ने जनगणना ड्यूटी में सुधार की मांग की:बार-बार बदलाव, दूरस्थ तैनाती से शिक्षकों को परेशानी, बस्ती डीएम ने दिए निर्देश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगाए गए शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। तीन दिन के भीतर यह दूसरा मौका था जब संगठन ने जिलाधिकारी से भेंट की। सुबह करीब 11 बजे शिक्षक संघ के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को जनगणना ड्यूटी में बार-बार किए जा रहे बदलाव और शिक्षकों-शिक्षिकाओं की सुदूर क्षेत्रों में तैनाती से उत्पन्न कठिनाइयों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार ड्यूटी परिवर्तन से शिक्षकों को मानसिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकों की आपत्तियों के निराकरण के लिए विभागीय सहयोग की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संगठन से प्राप्त सभी शिक्षकों के प्रार्थना पत्रों की सूची एडीएम को सौंप दी गई है और उन पर कार्रवाई जारी है। बैठक में मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण में त्रुटियों के सुधार और ग्रीष्मावकाश के दौरान मुख्यालय न छोड़ने संबंधी पत्र पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. विकास भट्ट ‘कामिल’, जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत, ओकांश कुमार सिंह, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, रामू सरोज, बलराम श्रीवास्तव, दरवेश कुमार, राकेश कुमार, रामरतन और जावेद असलम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments