महराजगंज जनपद के ग्राम सभा बासपार बैजौली स्थित बेलहिया टोला में नालियों की सफाई न होने से गंभीर जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लंबे समय से चली आ रही इस स्थिति के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी और जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है।ममता देवी, बिंदु देवी और अरुण जैसे ग्रामीणों ने बताया कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से आवागमन में कठिनाई हो रही है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तत्काल नालियों की सफाई कराने और भविष्य में नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम प्रधान विजय पटेल ने बताया कि उनके ग्राम सभा में बाजार लगता है और महिला सफाईकर्मी होने के कारण समय पर साफ-सफाई नहीं हो पाती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके ग्राम सभा में 12 टोले हैं और उन्होंने डीपीआरओ मैडम से अतिरिक्त सफाईकर्मी की मांग की है। खंड विकास अधिकारी राम दरस चौधरी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बेलहिया टोला में नालियां जाम होने से जलभराव:संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












