Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत:राजस्व टीम के पहुंचने से पहले...

श्रावस्ती में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत:राजस्व टीम के पहुंचने से पहले डंपर-बुलडोजर लेकर फरार, फर्जी समझौता पत्र पर मिट्टी खनन का आरोप


श्रावस्ती जिले के जमुनहा तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जांच के लिए पहुंची तहसीलदार और राजस्व टीम को देखकर खनन में लगे डंपर और बुलडोजर चालक मौके से फरार हो गए। किसान ने फर्जी समझौता पत्र के आधार पर खेत से मिट्टी निकाले जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बेड़सरी गांव निवासी किसान बेचू की भीखमपुर दुलहिया गांव में कृषि भूमि है। किसान के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले उसने खेत की मिट्टी एक ईंट भट्ठा संचालक को देने के लिए समझौता किया था। उस समय खेत के कुछ हिस्से से मिट्टी निकाली गई थी, लेकिन बाद में कार्य बंद हो गया था। आरोप है कि सोमवार को दोबारा बुलडोजर और डंपर लगाकर खेत से मिट्टी निकाली जाने लगी। किसान के पुत्र पुजारी ने विरोध किया तो बुलडोजर चालक ने उसे धमकाते हुए दौड़ा लिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भट्ठा संचालक की ओर से मिट्टी खनन से संबंधित अनुमति पत्र दिखाया गया, जिसके बाद पुलिस लौट गई। मंगलवार को किसान पक्ष ने एसडीएम जमुनहा संजय राय से दोबारा शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अम्बरीश और राजस्व टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने से पहले ही खनन में लगे बुलडोजर और तीन डंपर लेकर चालक फरार हो गए। जांच के दौरान भट्ठा संचालक की ओर से मिट्टी खनन की अनुमति और एक समझौता पत्र प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि अनुमति पत्र करीब पांच माह पहले जारी हुआ था, जबकि समझौता पत्र अप्रैल 2026 में तैयार किया गया था। किसान ने इस समझौता पत्र को फर्जी बताते हुए कहा कि उसने इस वर्ष मिट्टी निकालने के लिए कोई नया समझौता नहीं किया है। किसान का यह भी दावा है कि दस्तावेज पर लगे अंगूठे के निशान उसके नहीं हैं। तहसीलदार अम्बरीश ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments