सिद्धार्थनगर जिले की इटवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जाहिर पुत्र जमिरूल्लाह निवासी पकडिहवा, थाना ढेवरूआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसे 27 मई 2026 को टिकरियापुल के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी थाना इटवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 096/2026 धारा 69/352 BNS से संबंधित मामले में की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमराज वर्मा और हेड कांस्टेबल उपेंद्र निषाद शामिल थे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:इटवा पुलिस ने टिकरियापुल के पास से पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












