Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)'लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही सरकार':कप्तानगंज में सपा सांसद...

‘लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही सरकार’:कप्तानगंज में सपा सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधा, बोले- जातीय जनगणना कराना आवश्यक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सांसद राम प्रसाद चौधरी तथा सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्र नाथ यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सपा नेताओं ने केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का जिक्र किया, जहां से सपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांवों में जाकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें, तो 2027 में समाजवादी पार्टी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर महिलाएं सांसद चौधरी ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्रकारों को गैस एजेंसियों पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, लेकिन आज महंगी गैस के कारण गरीब परिवार एक बार फिर धुएं वाले चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित हो चुका है, लेकिन इसका लाभ अभी तक जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। जातीय जनगणना के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि देश में जातीय जनगणना कराना आवश्यक है, जबकि अभी केवल घरों की गणना हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जातीय जनगणना नहीं कराई गई, तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सरकार की नीतियों का विरोध करने का आह्वान इस अवसर पर कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “डबल इंजन की सरकार समाज को आपस में लड़ाकर बांटने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और सरकार की नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष बहादुर यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी, गणेश प्रसाद, विनोद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments