Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में छज्जा गिरने से युवती की मौत:कपड़े उतारते समय हुआ हादसा

बहराइच में छज्जा गिरने से युवती की मौत:कपड़े उतारते समय हुआ हादसा


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना छत्तरपुर ग्राम पंचायत के दीवानपुरवा कोठार गांव की है, जहां घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सीमेंट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार, अंबरपुर निवासी गिरधारी की पुत्री मंजू (18) अपने रिश्तेदार सुमिरन पुत्र बृजलाल के घर आई हुई थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह घर के मुख्य दरवाजे पर लगे छज्जे के पास सूख रहे कपड़े उतार रही थी। इसी दौरान पुराना सीमेंट का छज्जा अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। छज्जे की चपेट में आने से मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा छज्जा गिरने से हुआ प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments