HomeHealth & Fitnessमुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का...

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार चुनने का नतीजा है कि आज गोंडा का विकास हो रहा है। गोंडा अपनी खोई हुई पहचान को वापस पा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में जिले के धार्मिक स्थलों को नमन करते हुए कहा कि गोंडा जिला अत्यंत ऊर्जावान है। यहां की बहन बेटियां प्रतिभाशाली हैं। जिले का अपना पौराणिक इतिहास है। स्वाधीनता आंदोलन में इस जिले ने अग्रणी भूमिका अदा की। लेकिन आजादी के बाद जो विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। तुष्टीकरण, भाई भतीजा वाद की भेंट चढ़ गया। एक नियोजित प्रयास के अभाव में जनपद पिछड़ता गया। एक समय ऐसा आ गया था जब प्रदेश के अन्य जिलों के साथ गोंडा के युवाओं के साथ पहचान का संकट हो गया था। आज मै कह सकता हूं कि पिछले 12 सालों से मोदी के नेतृत्व में और नौ वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। आज देश दुनिया में कहीं जाएंगे तो यूपी का नाम आते ही नौ कदम पीछे जाने वाला आगे आकर स्वागत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पास में अयोध्या धाम है। गोंडा के युवाओं के साथ दोस्ती करोगे तो भगवान की कृपा मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज गोंडा के युवा सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती का युवा भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहा है। आज चेहरा, जाति, वर्ग और क्षेत्र नहीं देखा जा रहा है। सबको योजना का लाभ दिया जा रहा है। मोदी ने यही कहा था। सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब वह नहीं होने देंगे जो 2017 से पहले होता था। मुझे याद है कि 17 से पहले दुर्गा पूजा नहीं होने दिया जाता था। विसर्जन और रामलीलाओं में अड़चन डाला जा रहा था। व्यापारी और बेटी सुरक्षित नहीं थी। सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों, माफियों के आगे शरणागत थे। उन्हें संरक्षण देते थे। आज विकास हो रहा है। बहन बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। आज पर्व और त्योहारों में व्यवधान नहीं डाल सकता है। रंग में भंग नहीं डाल सकता। यादि डालने की कोशिश की तो उसका हश्र बुरा होगा।

योगी ने कहा कि आपने तो राम मंदिर आंदोलन को देखा होगा। जिन लोगों की 40 की आयु है, उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। आज आयोध्या चमक रही है। आपके पूर्वजों को स्वर्ग में भी खुशी हो रही होगी कि उनकी संतानें प्रत्यक्ष रूप में भगवान राम के भव्य मंदिर को देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहका कि अब केवल पश्चिम उप्र में ही विकास नहीं हो रहा है। आज इस जनपद के लिए योजनाएं लेकर आए हैं। क्या पहले कोई सोच सकता था कि गोंडा में मेडिकल कॉलेज होगा, इंजीनियरिंग कॉलेज होगा, आज हो रहा है। हमने यह नहीं कहा कि सैफई में ही मेडिकल बनेगा। आज सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। यह तब हो रहा है जब आपने कमल का बटल दबाया। कमल का बटन दबाने से लक्ष्मी जी की कृपा हुई। धन वर्षा से जिले का विकास हो रहा है। आपके बगल के जिला श्रावस्ती में हवाईअड्डा बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोंडा के दो विधान सभा क्षेत्र कटरा और करनैलगंज के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। 256 करोड़ की कटरा विधान सभा और 260 करोड़ की विकास परियोजनाएं करनैलगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए हैं। हमने तय किया है कि दो-दो विधान सभा क्षेत्रों में मै खुद जाकर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करूंगा। वहां की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।

इस मौके पर उनके साथ सांसद करण भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक बावन सिंह, विधायक अजय सिंह, विधायक विनय द्वीवेदी, प्रभात वर्मा, प्रेम नारायण पांडेय समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments