Homeदेश (National)'अब हमला नहीं होगा, डील हो गई', ट्रंप के एलान पर ईरान...

‘अब हमला नहीं होगा, डील हो गई’, ट्रंप के एलान पर ईरान की चुप्पी से बड़ा सस्पेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि ईरान के साथ उनकी डील हो गई और अब कोई हमला नहीं किया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि जब तक इस डील पर औपचारिक तौर पर दस्तखत नहीं हो जाते तब तक नेवी की घेराबंदी जारी रहेगी। उन्होंने यह तक कह दिया कि जल्द ही यह बताया जाएगा कि डील पर दस्तखत कब और कहां किए जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान ने इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया और चुप्पी साध ली है। ईरानी मीडिया ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि ईरान अभी इस डील की समीक्षा कर रहा है और यह काम पूरा होने के बाद ही एलान किया है। इस बीच ईरान ने भारतीय जहाजों पर हमले के लिए अमेरिका की आलोचना जरूर कर दी है।

डोनाल्ड ट्रंप का यह एलान तब आया है जब पिछले हफ्ते भर में कम से कम दो बार अमेरिका ने ईरान पर जबरदस्त हमले किए। इसी के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का एलान कर दिया और स्थिति बिगड़ने दिखने लगी। अमेरिका ने यह भी कहा था कि वह और हमले करेगा लेकिन अब ट्रंप का कहना है कि उन्होंने सारे हमले रुकवा दिए हैं। ट्रंप ‘ग्रेट डील’ की बात कह रहे हैं लेकिन ईरान ने अब तक कुछ कहा ही नहीं है।

ईरान में क्या टल रहा है?

ईरानी सरकार की न्यूज एजेंसी IRNA ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि अभी भी ईरान सरकार या विदेश मंत्री ने कोई फैसला नहीं लिया है। कहा गया है कि जो ड्राफ्ट एग्रीमेंट आया है, अभी उसकी समीक्षा की जा रही है और कोई नतीजा निकलने के बाद ही इस पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एक हेलिकॉप्टर के बदले चौतरफा हमला, अब ईरान पर क्यों भड़क गया अमेरिका?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने तो इसे सिर्फ कयास करार दिया है और कहा है कि अभी तक ईरान ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया है कि कतर और पाकिस्तान इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। IRNA के मुताबिक, इस्माइल बाघई ने कहा है, ‘शुरुआत से ही हम बातचीत को लेकर स्पष्ट थे। मौजूदा प्रस्ताव की ज्यादातर बातों पर सहमति भी बन गई लेकिन अमेरिकी लगातार अपनी बातें बदलते रहते हैं। ईरान ने दिखाया है कि वह एक तय सीमा से नीचे जाकर समझौता नहीं करेगा।’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा है, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर फैसला लिया है कि हम ईरान पर आगामी सभी स्ट्राइक और बमबारी को रद्द कर रेह हैं। इस चर्चा और इसके मुद्दों को सैद्धांतिक तौर पर और विस्तारपूर्वक तय हुई बातों को सभी पक्षों ने मंजूरी दी है। मंजूरी देने वालों में अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब, UAE, कतर, तुर्किए, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जोर्डन, मिस्र और अन्य देश शामिल हैं। जब तक इस समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक नेवी की घेराबंदी जारी रहेगी। जल्द ही यह बताया जाएगा कि इस डील पर कब और कहां हस्ताक्षर किए जाएंगे।’

यह भी पढ़ें: एशिया क्यों बन रहा दुनिया का सबसे खतरनाक परमाणु क्षेत्र?

सोशल मीडिया पोस्ट से इतर मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने प्रस्तावित शर्तों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस समझौते से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि इस समझौते के चलते जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाएगा।

परमाणु हथियारों पर क्या बोले ट्रंप?

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से समझौता न हो पाने की एक बड़ी वजह परमाणु हथियार थे। इसके बारे में सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, ‘ईरान इस पर सहमत हो गया है कि वह परमाणु हथियार नहीं रखे। ना तो वे रखेंगे, ना बनाएं और ना ही कोई परमाणु हथिार खरीदेंगे।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments