Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परिवार नियोजन के छह माह बाद गर्भवती हुई महिला:बहराइच में सीएचसी पर...

परिवार नियोजन के छह माह बाद गर्भवती हुई महिला:बहराइच में सीएचसी पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग; चार बच्चों की मां ने कराया था ऑपरेशन


बहराइच जिले के शिवपुर विकासखंड की रामपुर धोबिया ग्राम पंचायत के सम्मनपुरवा मजरे में परिवार नियोजन के बावजूद एक महिला के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दुर्लभ मामलों में परिवार नियोजन की प्रक्रिया के बाद भी गर्भधारण संभव है। छह माह पहले कराया था परिवार नियोजन सम्मनपुरवा निवासी खुशबू देवी ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन की प्रक्रिया कराई थी। उनके पहले से दो बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार पूरा होने के बाद उन्होंने आगे संतान न होने के उद्देश्य से यह कदम उठाया था। अब पांच माह की गर्भवती खुशबू देवी का कहना है कि परिवार नियोजन के बावजूद वह अब पांच माह की गर्भवती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन या प्रक्रिया सही ढंग से नहीं की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने मामले की जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नलिन रजा ने बताया कि परिवार नियोजन की प्रक्रिया के बाद गर्भधारण की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि महिला अपने सभी चिकित्सकीय दस्तावेज और साक्ष्य लेकर कार्यालय आती हैं, तो मामले की जांच कर शासन की ओर से निर्धारित नियमों के तहत उन्हें मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला के दस्तावेजों और चिकित्सकीय रिकॉर्ड की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला चिकित्सकीय लापरवाही का है या परिवार नियोजन की प्रक्रिया विफल होने का सामान्य मामला। फिलहाल, विभाग ने पीड़िता से आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments