#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बानपुर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे माता स्थान जाने वाले मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई पंडित निवासी अमर उर्फ रंजय (16) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। हादसे में मनीष (16) पुत्र हरेंद्र और अवनीश पुत्र शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवनीश का इलाज बस्ती के कैली अस्पताल में चल रहा है, जबकि मनीष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 24 घंटे के भीतर पहुंचे विधायक दूधराम घटना की जानकारी हरिओम यादव निवासी गोनार द्वारा महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम को दी गई। सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर विधायक दूधराम मृतक और घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक दूधराम ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा दुर्घटना से संबंधित सरकारी अनुदान और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से समन्वय कर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक के इस संवेदनशील कदम की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की और परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में किशोर की मौत:घायलों से मिलकर विधायक ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












