नानपारा के मिर्जापुर तिलक में मंगलवार को पायनियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पॉलिथीन मुक्त जागरूकता अभियान रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने रैली के दौरान विभिन्न स्लोगन के माध्यम से और दुकानदारों के पास जाकर पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह रैली नवाबगंज के छावनी चौराहा से शुरू होकर बक्शी गांव रोड, थाना रोड, हज्जिंन मस्जिद चौराहा, बस स्टॉप, चौक घंटाघर और मिर्जा फांटा रोड जैसे विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरी। रैली का नेतृत्व पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ताहा आब्दी ने किया। इस दौरान तौकीर, अशरफुल, अरीबा, तुलसी सहित उप निरीक्षक धनंजय सिंह और असद खान (पुलिस 4) भी मौजूद रहे।
बच्चों ने निकाली पॉलिथीन जागरूकता रैली:नानपारा में दुकानदारों से की प्लास्टिक न उपयोग करने की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












