संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में वांछित अभियुक्त अमरनाथ उर्फ भोलू पुत्र स्व0 प्रेम प्रकाश कान्दू मुहल्ला तिवारी टोला (मगहर ) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 07.07.2026 को 02 अदद अवैध चाकू के साथ एनएच-28 हनुमान मन्दिर, रसूलाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 01.07.2026 को तकिया बाजार के पास अमरनाथ पुत्र स्व0 प्रेम प्रकाश निवासी तकिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा लगभग 05.00 बजे शाम के करीब अपने चाचा विजय प्रकाश पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी तकिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के ऊपर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया है । । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनाँक 07.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। ।












