बहराइच के भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान का हिस्सा थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के निर्देशन में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, यह संयुक्त चेकिंग अभियान रात में भारत-नेपाल सीमा पर फुट्टा चौक, बलईगांव के निकट चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाल के वर्दिया जिले की बांसगढ़ी नगर पालिका, वार्ड संख्या-3 निवासी 19 वर्षीय रोशन थारू को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी रोशन थारू के विरुद्ध थाना मोतीपुर में मुकदमा संख्या 284/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक बृजानंद, आरक्षी राज अग्रहरी शामिल थे। एसएसबी की 59वीं वाहिनी बलईगांव से एएसआई/जीडी जगदम्बा प्रसाद, एचसी/जीडी प्रशांत डी. मकदूम और कांस्टेबल/जीडी मुकेश ठोलिया भी टीम का हिस्सा रहे।
भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक तस्करी, नेपाली युवक गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस और एसएसबी ने 13 ग्राम स्मैक बरामद की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












