HomeHealth & Fitnessलखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

  • लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत 

लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इस मानसून सीजन में अब तक लखनऊ में 176.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 322 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए। यानी इस बार अब तक करीब 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments