Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीआरएमएस हॉस्पिटल में महिला की मौत, जांच शुरू:बस्ती में चल रहा था...

डीआरएमएस हॉस्पिटल में महिला की मौत, जांच शुरू:बस्ती में चल रहा था हेड इंजरी का इलाज, सीएमओ ने बनाई 3 सदस्यीय समिति

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के डीआरएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल में न्यूरो सर्जन उपलब्ध नहीं था, जबकि वहां गंभीर हेड इंजरी का इलाज किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी लक्ष्मी, पत्नी विजय कुमार, 26 जुलाई को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें डीआरएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। करीब छह दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि डीआरएमएस हॉस्पिटल एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. प्रमोद चौधरी के नाम से 10 बेड के अस्पताल के रूप में पंजीकृत है। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि अस्पताल में न्यूरो सर्जन तैनात नहीं था, जबकि वहां गंभीर हेड इंजरी के मरीज का उपचार किया जा रहा था। मृतक अपने पीछे पति और चार बच्चों तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि गठित जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments