Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम:लेहड़ा में महिलाओं और बालिकाओं को...

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम:लेहड़ा में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


महाराजगंज जिले के बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रविवार की दोपहर ग्राम सभा लेहड़ा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अर्चना यादव ने किया। उप निरीक्षक अर्चना यादव ने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर सरकारी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगल योजना, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें इन मुद्दों पर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने 1090, 1076, 112, 1930, 1098, 102, 108 और 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments