Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीडीओ शमा सिंह पिपरिया पहुंचीं:फार्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण कर सुनीं किसानों...

बीडीओ शमा सिंह पिपरिया पहुंचीं:फार्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण कर सुनीं किसानों की समस्याएँ


परतावल खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शमा सिंह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम पंचायत पिपरिया पहुंचीं। उन्होंने यहां चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने किसानों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय, बीडीओ ने स्वयं दर्जन भर किसानों को किसान कार्ड बनवाने में सहायता की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने अभियान को निर्धारित समय सीमा में जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य भी तय किया। शमा सिंह ने किसानों से अपील की कि वे आगे बढ़कर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने जोर दिया कि पंजीकरण से किसान किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। इस अवसर पर सुधीर सिंह, सतेंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments