महाराजगंज के चौक मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने की। बैठक में आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कन्नौजिया ने आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा से जुटने की अपील की। बैठक में चौक मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री बब्लू यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत चौक के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने विधायक जयमंगल कन्नौजिया का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। बैठक का समापन आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के चौक मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












