66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी डंडाहेड ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कमांडेंट श्री जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री जगदीश प्रसाद धाबाई ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला और सभी को हरित वातावरण को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट ने जोर दिया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री जगदीश प्रसाद धाबाई और ग्रामीणों ने मिलकर उत्साहपूर्वक सामूहिक पौधारोपण किया। इस अभियान के तहत कुल 55 पौधों का वितरण किया गया, जिन्हें ग्रामीणों के घरों और विद्यालय परिसर में लगाया गया। ग्रामीणों को केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके नियमित संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प दिलाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी मजबूत हो सके। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से कमांडेंट श्री जगदीश प्रसाद धाबाई, निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक सुभाष चंद, सहायक उप निरीक्षक रुक्मा सोनोवाल और 12 अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान श्री राम बच्चन यादव, पंचायत सचिव श्री साहिब यादव, अध्यापक श्री विष्णु प्रसाद, चौकीदार श्री कैलाश, स्थानीय मीडिया कर्मी और 40 अन्य ग्रामीणजन मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
डंडाहेड ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया:पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












