#बस्ती_न्यूज
बहादुरपुर ब्लॉक में पाल्हा गांव से महादेवा होते हुए प्रतापपुर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिकार क्षेत्र में आता है। यह पाल्हा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से शुरू होकर महादेवा, कटरुआ बीर सिंह और समरधीर जैसे गांवों को जोड़ते हुए प्रतापपुर तक पहुंचता है। नहर के किनारे बनी यह सड़क कई गांवों को बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय और करहली जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से भी जोड़ती है। पिछले एक वर्ष से इस सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं, जिससे यह मार्ग चलने लायक नहीं बचा है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहनों को हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पाल्हा गांव के पास लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा विशेष रूप से खराब स्थिति में है। इस संबंध में, अवर अभियंता सर्वेश वर्मा ने बताया कि सड़क का सर्वे और आकलन कर इसकी मरम्मत के लिए स्वीकृति प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहादुरपुर ब्लॉक में पाल्हा-प्रतापपुर मार्ग जर्जर:महादेवा सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












