Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर में लगी आग:बस्ती में गृहस्थी का सामान...

आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर में लगी आग:बस्ती में गृहस्थी का सामान जलकर राख, आर्थिक सहायता की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमनातौफीर गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक छप्परनुमा मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े और फर्नीचर सहित गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक भगवानदीन के छप्पर पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही छप्पर में आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ित भगवानदीन ने बताया कि आग लगने से उनका अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। इस घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। राजस्व विभाग की टीम द्वारा भी क्षति का आकलन किए जाने की उम्मीद है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments