HomeHealth & Fitnessसड़क हादसे में जीजा-साले को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत, सीसीटीवी...

सड़क हादसे में जीजा-साले को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत, सीसीटीवी फुटेज से खोज जारी

लखनऊअयोध्या रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा-साले को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार (38) अपने साले राजेश कुमार (33) के साथ किसी काम से लखनऊ आए थे। शनिवार रात करीब 12:30 बजे दोनों बाइक से वापस बाराबंकी लौट रहे थे। बीबीडी थाना क्षेत्र में अयोध्या रोड स्थित अनौरा कला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
 
बीबीडी थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर कार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments