HomeUncategorizedमोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना सोनवा के चौकी नासिरगंज पर आयोजित की...

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना सोनवा के चौकी नासिरगंज पर आयोजित की गयी पीस कमेटी की बैठक

 

 

 

पुलिस व पीएसी बल के साथ रूट मार्च कर यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में थाना सोनवा के चौकी नासिरगंज पर उपजिलाधिकारी जमुनहा श्री एस के राय व क्षेत्राधिकारी इकौना अलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के भय व गलतफहमी को दूर करने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के पीस कमेटी के सदस्यों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग की गयी। बैठक मे सभी गणमान्य से वार्तालाप कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा इन सभी न्यायिक/विधायी मामलों के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही सभी से आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाने हेतु बताया गया। सभी से *किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने व क्षेत्र में कोई भी अराजकता फैलाने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों की जानकारी देकर अमन-चैन बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की गयी। तत्पश्चात त्यौहार मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत कस्बा नासिरगंज में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के साथ रूट मार्च किया गया तथा कस्बा नासीरगंज क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई*व यातायात सहित समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments