HomeHealth & Fitnessचौक के लोहिया पार्क में कैंप लगाएगा एलडीए,ओटीएस आवेदन के लिए मिलेगा...

चौक के लोहिया पार्क में कैंप लगाएगा एलडीए,ओटीएस आवेदन के लिए मिलेगा लाभ 

लखनऊएलडीए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतर्गत चौक स्थित लोहिया पार्क में 13 एवं 14 मई को 02 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
आवंटियों की सुविधा के लिए अधिशासी अभियंता मनोज सागर व विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
 
इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments