विश्व पर्यावरण दिवस पर महराजगंज के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के कैडेट्स ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स अंकिता चौधरी, लवली, खुशबू, आंचल, माधुरी, महक, काजल, मयंक, अर्जुन, समीर, शिवम, विनीत और आकर्ष ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कैडेट्स ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। विद्यालय प्रशासन और एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इसमें उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण:छपिया में कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












