Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में इमाम हुसैन की शहादत पर नौहे पढ़े गए:चंदन कोटिया में...

श्रावस्ती में इमाम हुसैन की शहादत पर नौहे पढ़े गए:चंदन कोटिया में आयोजित मजलिस में अजादारों की आँखें नम


श्रावस्ती जनपद की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में 2 मोहर्रम को एक मजलिस का आयोजन किया गया। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे परवेज रिजवी के अज़ाखाने पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय शिया समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। मजलिस के दौरान प्रख्यात नौहाख्वान ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत पर नौहे पढ़े। नौहाख्वानी सुनकर वहां मौजूद अजादारों की आँखें नम हो गईं और पूरा माहौल ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। इस अवसर पर मौलाना शेख रईस अब्बास ने कर्बला के ऐतिहासिक वाकये और इमाम हुसैन के संदेश पर प्रकाश डाला। मजलिस के समापन पर अजाखाने के मुतवल्ली जनाब परवेज रिजवी द्वारा सभी अज़ादारों को तबर्रक (प्रसाद) वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिया समाज का सराहनीय योगदान रहा। इसमें नाजिम हैदर, अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम अली, यूसुफ, मोहम्मद, हसनैन सहित शिया समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments