#बस्ती_न्यूज
बस्ती से बागेश्वर धाम के लिए एक पदयात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा पैड़ा वाले बाबा गोविन्द दास महाराज के नेतृत्व में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजन के संकल्प के साथ निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य धीरेंद्र शास्त्री को बस्ती में कथा के लिए आमंत्रित करना है। यह पदयात्रा पैड़ा धाम से बागेश्वर धाम तक की जा रही है। पैड़ा वाले बाबा ने बताया कि आज यात्रा का तीसरा दिन है और उन्हें लोगों का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। आज की यात्रा छावनी, पचवस, विक्रमजोत, पठकापुर, लोलपुर, घद्यौवा से होकर अयोध्या में रात्रि विश्राम करेगी। गुरुवार को पचवस में विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री अमित श्रीवास्तव, रोहन सिंह, शिवम, दिव्यांश, राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। विहिम के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बस्ती में होने वाली यह कथा ऐतिहासिक होगी और लाखों श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अवसर बनेगी। उन्होंने सभी से पदयात्रा और कथा में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए पदयात्रा शुरू:बस्ती से बागेश्वर धाम तक, जगह-जगह स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












