Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वेलहन महेशपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण:सभी स्वस्थ मिले, टीम...

वेलहन महेशपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण:सभी स्वस्थ मिले, टीम ने नाड़ी जांचकर बच्चों का किया निरीक्षण


मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक बल्हा अंतर्गत तहसील मिहींपुरवा के प्राथमिक विद्यालय वेलहन महेशपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीब 60 बच्चों की नाड़ी जांचकर उनका निरीक्षण किया गया। टीम ने बच्चों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान अनु, हिना, जीतू, किरण देवी, अंकित, अमन सिंह, कोयला सहित कई बच्चों का परीक्षण किया गया। डॉ. निजाम खान ने बताया कि जांच में सभी बच्चे स्वस्थ मिले हैं और किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, जिस पर बच्चों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। इस मौके पर एएनएम गरिमा राय, महेंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शफीक अहमद एवं अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान फोटोग्राफी भी कराई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments