बहराइच के महसी इलाके में घाघरा नदी में बुधवार को नहाने गए पांच दोस्त डूब गए। ग्रामीणों ने दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि तीन अन्य गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मुंसारी के कोढवा गांव के पास हुई। टिकोरा मोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19) और दहाव निवासी मोहित यादव (25) अपने दोस्तों राजकुमार (24) और शिवम सिंह (22) के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से राजकुमार (माधव रेती निवासी) और शिवम सिंह (मुरौवा निवासी) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, गोलू जायसवाल, सूरज जायसवाल और मोहित यादव गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना लापता युवकों के परिजनों को दे दी गई है। देर शाम तक तीनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका था और तलाश अभियान जारी था।
बहराइच में नहाते समय घाघरा नदी में पांच दोस्त डूबे:दो को लोगों ने बचाया, तीन की गोताखोर कर रहे तलाश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












