HomeHealth & Fitnessटीएमसी कर्माध्यक्ष आइनुल हक की मौत से राजनीतिक हलचल, पुलिस जांच जारी

टीएमसी कर्माध्यक्ष आइनुल हक की मौत से राजनीतिक हलचल, पुलिस जांच जारी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा से शनिवार एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष आइनुल हक ने कथित तौर पर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह फांसीदेवा इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

आइनुल हक फांसीदेवा क्षेत्र के एक जाने-माने राजनीतिक चेहरा थे। वे पहले बांशगांव ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके थे और फांसीदेवा पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके थे। वर्तमान में वे सिलीगुड़ी महकमा परिषद में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में उन्हें स्ट्रोक आया था और वे अस्वस्थ चल रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, अन्य किसी कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर फांसीदेवा अस्पताल भेजा, जहां से पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके घर के बाहर जमा हो रहे हैं। गौरतलब है कि आइनुल हक का राजनीतिक सफर सीपीआई(एम) और कांग्रेस से होते हुए तृणमूल कांग्रेस तक पहुंचा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments