HomeUncategorizedरेल परियोजना के लिए अर्जित भूमि का प्रतिकर भुगतान हेतु द्वितीय नोटिस...

रेल परियोजना के लिए अर्जित भूमि का प्रतिकर भुगतान हेतु द्वितीय नोटिस जारी

 

 

 

श्रावस्ती। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/सक्षम प्राधिकारी(भूमि अध्याप्ति) श्रावस्ती, ललित कुमार ने बताया है कि उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण/सामान्य, पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा जनपद श्रावस्ती में विशेष रेल परियोजना अर्थात् खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाईन परियोजना के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद श्रावस्ती के तहसील भिनगा, इकौना एवं जमुनहा में निष्पादन, अनुरक्षण, प्रबन्ध और प्रचालन के लिए तहसील भिनगा के 14 ग्रामों, तहसील इकौना के 13 ग्रामों व तहसील जमुनहा के 07 ग्रामों कुल 34 ग्रामों की भूमि का अर्जन प्रस्ताव एवं तदोपरान्त अधिनिर्णय के उपरान्त अवशेष कृषकों को ग्राम की अर्जित भूमि का प्रतिकर भुगतान हेतु दिनांक 27-5-2026 को प्रथम नोटिस जारी करते हुए दिनांक 29 एवं 30-05-2026 को तिथि नियत की गयी थी। पुनः एतद्वारा द्वितीय नोटिस जारी करते हुए दिनांक 11-06-2026 से 18-06-2026 तक समय पूर्वान्ह 11.00 बजे स्थान-कार्यालय सक्षम प्राधिकारी, भूमि अध्याप्ति/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), श्रावस्ती, कलेक्ट्रेट श्रावस्ती (भिनगा) के कार्यालय में नियत की जाती है।

उक्त 34 ग्रामों के अवशेष कृषकों, जिन्होंने अभी तक राजीनामा नहीं भरा है एवं प्रतिकर प्राप्त नहीं किया है, उनको सूचित किया जाता है कि अपने स्वामित्व की अधिग्रहीत भूमि का प्रतिकर प्राप्ति हेतु नियत तिथि, स्थान व समय पर 01 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति व एक रसीदी टिकट के साथ उपस्थित हों। यह भुगतान प्राप्ति हेतु अन्तिम सूचना है। उपरोक्त भुगतान नोटिस के क्रम में प्रतिकर/मुआवजा न लेने पर प्रतिकर की धनराशि को कोषागार के राजस्व मद में जमा कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments