निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा भोथीयाही से होकर गुरली जाने वाला मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता शंकरपुर भोथीयाही से गुरली तक जाता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से गुरली होते हुए सन्या जाया जाता है। किसान भी अपनी खेती-बाड़ी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य उपकरण लेकर इसी मार्ग से गुजरते हैं। अध्या गुप्ता, अली राजा, कामरान, जितेंद्र चौधरी, बिकाऊ, संदीप प्रजापति, कमलेश, राजेंद्र, बिस्मिल्लाह अली, राजकुमार और रिंकू पांडे सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क और गड्ढों के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। कभी-कभी तो ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार खेतों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शंकरपुर-गुरली मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीरों को परेशानी:निचलौल क्षेत्र में सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












