HomeHealth & Fitnessछात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान

छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही पिपरौली बाजार स्थित सरस्वती देवी इंटर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है।
हाई स्कूल में कुल 159 पंजीकृत छात्रों में से 156 छात्र सफल रहे। इस परीक्षा में अरबिया खातून ने 532 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम मौर्य (520), शिवानी प्रजापति (519), उम्मे कुलसुम (518), सुजीत कुमार (517), आंशिक सिंह (509, 505), अंजली साहनी (507), रेहान अंसारी (500), मैनुद्दीन (497), दिशा साहनी (497), पाकीजा खातून (496), नंदनी गुप्ता (495), फरहत जहां (493), मेसर जहां (491) एवं आंशिक सिंह (490) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष बात यह रही कि सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।
इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुल 95 पंजीकृत छात्रों में से 92 छात्र सफल रहे। अदिति सिंह ने 414 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा यास्मीन खातून (410), ज्योति सहनी (398), कहकशा खातून (398), गरिमा (392) एवं अन्नू विश्वकर्मा (390) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिश्रम को इस सफलता का मुख्य आधार बताया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का यह प्रदर्शन आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पूरे विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments