#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक निर्माणाधीन एथनॉल फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना बस्ती-बांसी मार्ग पर दसिया पेट्रोल पंप के सामने स्थित फैक्ट्री में हुई। सोमवार शाम करीब पांच बजे युवक फैक्ट्री के बगल स्थित बागीचे में अचेत अवस्था में मिला। साथियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र स्थित मंगलपुर गांव निवासी महेश (28) पुत्र लाल बहादुर के रूप में हुई है। वह लगभग एक सप्ताह पहले ही दसिया स्थित इस निर्माणाधीन एथनॉल फैक्ट्री में मजदूरी करने आया था। सोमवार शाम को वह फैक्ट्री परिसर से सटे बागीचे में अचेत पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और उसके साथ काम करने वाले रिश्तेदारों व अन्य मजदूरों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के चाचा नंदलाल और अन्य साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महेश को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी रुधौली ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक की अचानक हुई मौत से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में शोक का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
निर्माणाधीन एथनॉल फैक्ट्री में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:बस्ती में बाग में अचेत अवस्था में मिला, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












