Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रतनपुर में छप्पर के घर में आग लगी:तीन मोटरसाइकिल, दो बकरे और...

रतनपुर में छप्पर के घर में आग लगी:तीन मोटरसाइकिल, दो बकरे और अनाज जलकर राख, लाखों का नुकसान


सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में शुक्रवार को एक छप्पर के मकान में आग लग गई। इस घटना में तीन मोटरसाइकिल, दो बकरे और घर में रखा अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पीड़ित रामतेज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनके परिवार के सभी सदस्य दूसरे मकान में किसी काम से गए थे। इसी दौरान उनके छप्पर वाले घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण शुरुआत में बेबस नजर आए। रामतेज के अनुसार, आग में एक नई और दो पुरानी मोटरसाइकिलें, दो बकरे, अनाज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश प्रताप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रतनपुर में अज्ञात कारणों से एक छप्पर के मकान में आग लगी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments