सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इस मेले के दूसरे दिन केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भनवापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी महंथ शुक्ला, खुनियाँव मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, लालमन यादव, भनवापुर मंडल मंत्री योगेंद्र गौतम, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रिका मौर्य, मंडल मंत्री पवन मोरिया और धौरहरा ग्राम प्रधान परमात्मा प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष कैंप लगाया गया, जहाँ लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई और पात्र लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुँचाना है। ऐसे जन कल्याण शिविर इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम का समापन जनहित और विकास के संकल्प के साथ किया गया।
खुनियांव में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर:केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच भी हुई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












