श्रावस्ती। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा माननीय दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के निर्देशन में तथा श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती की अध्यक्षता में तहसील सभागार, भिनगा, श्रावस्ती में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सामान्य विधिक जागरुकता के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को विधिक अधिकारों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम ‘‘समाधान समारोह 2026‘‘ तथा सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा।
इस कार्यक्रम में श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल संरक्षण, महिलाओं को समान वेतन, लैंगिक समानता और महिला कल्याण, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से संरक्षण, नशीली दवा के प्रति जागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में लोगों को बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उक्त कार्यक्रम में श्री जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, डिप्टी चीफ, एलएडीसी, श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव असिस्टेंट एलएडीसी, श्री संजय सिंह असिस्टेंट एलएडीसी, श्री राजेश कुमार मिश्र एड0 पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रावस्ती, श्रीमती माला शर्मा, ज्योति गुप्ता पीएलवी, प्रभाकर पाण्डेय एड0 तथा उपस्थित जनसामान्य उपस्थित रहा।
श्रीमती अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती की अध्यक्षता में तहसील सभागार, भिनगा एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












