इटवा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय कार्यालय पर संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तहसील अध्यक्ष राम पूजन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक अम्बिका मिश्रा, मोहम्मद मेंहदी और शिवकुमार चौबे ने बताया कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई पहचान और सशक्त दिशा प्रदान की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों को संगठित कर उन्हें एक मजबूत मंच दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए उनका संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा। पत्रकारिता जगत में उनके स्थापित आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में अम्बिका मिश्रा, मोहम्मद मेंहदी, शिव कुमार चौबे, राम पूजन सोनी, प्रमोद मिश्रा, अनिल सोनी, श्याम नन्दन शुक्ला, रमेश चन्द्र, उदयभान सैनी, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय, अनीस अंसारी, गुल हसन सहित एसोसिएशन के कई पत्रकार मौजूद रहे।
इटवा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि:पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












