HomeUncategorizedमहिलाओं के सम्मान एवं स्वाबलंबन हेतु आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में...

महिलाओं के सम्मान एवं स्वाबलंबन हेतु आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सामाजिक कुरितियों एवं महिला सुरक्षा के बारे में परिचर्चा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।

 

 

 

 

गोंडा/श्रावस्ती। सेठ प्रभुदास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, नासिरगंज, जनपद श्रावस्ती में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार शुक्ला सम्मिलित हुए । इस दौरान डीआईजी श्री अशोक कुमार शुक्ला द्वारा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे- बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, लिंग भेदभाव, भ्रूण हत्या, बालिकाओं की शिक्षा में बाध, बाल मजदूरी एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया । उन्होंने कहा कि महिलाएँ और बालिकाएँ समाज की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं और बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा तथा बालिकाओं की शिक्षा में बाधा जैसी सामाजिक कुरीतियाँ उनके विकास में रुकावट बनती हैं। जिनके कारण उनकी प्रगति व परिवार का भविष्य दोनों ही प्रभावित होता है। बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा और रोजगार के अवसर दिए जाने चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी वर्गों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया तथा सरकार के साथ-साथ विद्यालय, परिवार, सामाजिक संस्थाएँ और प्रत्येक नागरिक को मिलकर प्रयास करना होगा। जब महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा के अवसर मिलेंगे, तभी एक स्वस्थ, समान और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव होगा। डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए उन्हें तत्काल पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित से मदद लेनी चाहिए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई तथा सभी को अवगत कराया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये ही शासन स्तर से मिशन शक्ति अभियान का चलाकर जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है ।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार शुक्ला द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वट (बरगद) के पौधे को रोपित किया गया तथा कार्यक्रम में सम्मिलित आमजन, छात्र-छात्राओं को अपने आसपास पौधरोपण कर उनकी समुचित देखभाल का संदेश दिया गया। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्रम में पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ, पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular