Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज:सीओ ने घटनास्थल का...

श्रावस्ती में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज:सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मवेशी लाने गई थी किशोरी पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच किशोरी इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग के किनारे चारा खा रहे मवेशियों को घर लाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दरवेश गांव निवासी हंसराज अपने दो साथियों के साथ उसे पास के एक बाग में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा घटना के बाद किशोरी अपने पिता के साथ मल्हीपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं क्षेत्राधिकारी भारत पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments