श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं उपयोग की रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित, वारंटी, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 469 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0 94/2026* धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 16.06.2026 को थाना मल्हीपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राप्ती बैराज के निकट पुलिया नं0-1 के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 469 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जाबिर पुत्र मुकद्दम बताया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. जाबिर पुत्र मुकद्दम निवासी बढईपुरवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी का स्थान
राप्ती बैराज निकट पुलिया नं0-1 थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।बरामदगी
1. 01 किलो 469 ग्राम अवैध चरस।
गिरफ्तारी टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री विनायक सिंह
3. उ0नि0 श्री आलोक चन्द्रा
4. हे0का0 सुनील कुमार
5. हे0का0 मनीष शर्मा
6. का0 प्रमोद कुमार












