शुक्रवार को लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित काली माता शक्ति पीठ मंदिर में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर रामकथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचिका उषा व्यास ने श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाई। कथावाचिका उषा व्यास ने कहा कि व्यक्ति भले ही ईश्वर की सत्ता को मानने से इनकार करे, लेकिन अंततः उसे ईश्वर की महत्ता स्वीकार करनी ही पड़ती है। उन्होंने श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब पूरी नगरी में शुभ शकुन होने लगे थे। भगवान राम के जन्म लेते ही अयोध्या में खुशी का माहौल छा गया और चारों ओर मंगल गान होने लगे। राम जन्म की कथा सुनकर पंडाल में मौजूद महिलाएं अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य करने लगीं। जयकारों से पूरा पंडाल राममय हो गया। कथा व्यास ने शिव-पार्वती विवाह, सती चरित्र, मां पार्वती का पुनः जन्म और भगवान राम के बाल चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान की भक्ति, नवधा भक्ति और सांसारिक सुखों से ऊपर भगवान के नाम के महत्व को समझाया। कथा के माध्यम से भक्तों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से जोड़कर आत्मा की शुद्धि का मार्ग दिखाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रामजन्म होते ही जयघोष से गूंजा पंडाल:लक्ष्मीपुर में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में रामकथा का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












