Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास में तीन अभियुक्त पकड़े:हमले में प्रयुक्त...

गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास में तीन अभियुक्त पकड़े:हमले में प्रयुक्त डंडे और रॉड बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की गौर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को यह गिरफ्तारी की। आरोपी मु0अ0सं0 62/26 से संबंधित थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अनुराग चौधरी (29 वर्ष), रामनाथ (48 वर्ष) और शम्भूनाथ (59 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी टिनिच शुक्ल थाना गौर, जनपद बस्ती के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 7 डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की है। गौर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद, विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक हरि राय, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह और कांस्टेबल अखिलेश मौर्य शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments