उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में ठूठीबारी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, ठूठीबारी, महाराजगंज के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में दिव्या मोदनवाल ने 85.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुचि रौनियार ने 83.8% अंक के साथ दूसरा और सोनाक्षी ने 83.2% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हाईस्कूल परीक्षा में मनमोहन वर्मा ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अंकिता प्रजापति ने 90.33%, सृष्टि प्रजापति ने 89.5%, सृष्टि साहनी ने 87% और आँचल वर्मा ने 86% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चौधरी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12 का परिणाम 98% और कक्षा 10 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्रों के परिवारों में उत्साह का माहौल देखा गया। अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दिव्या-रुचि इंटर में, मनमोहन हाईस्कूल टॉपर:स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












