Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग:1360 KM पैदल यात्रा...

सिसवा में भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग:1360 KM पैदल यात्रा करने वाले युवाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन


महाराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका के मीराबाई नगर वार्ड निवासी सूरज रावत उर्फ सूर्या रावत ने गुरुवार को कस्बे के युवाओं के साथ निचलौल एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सिसवा बाजार में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने और इसके लिए भूमि आवंटित करने की मांग की गई। युवाओं ने बताया कि वे शहीद भगत सिंह के जीवन और देशभक्ति से प्रेरित हैं। उनका उद्देश्य राष्ट्र प्रेम का संदेश युवाओं तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सूरज रावत ने सिसवा से पंजाब के फिरोजपुर स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल हुसैनीवाला तक 1360 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। सूरज ने यह यात्रा 41 दिनों में पूरी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान देशभर के युवाओं और देश प्रेमियों का सहयोग मिला। इसी प्रेरणा से अब सिसवा कस्बे में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की पहल की गई है। ज्ञापन में युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि सिसवा बाजार में किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित की जाए। साथ ही, इस संबंध में आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएं। इस अवसर पर एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह, विराट चौधरी, रवि चौधरी, राज चौधरी सहित अन्य युवा मौजूद थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments