इटवा तहसील के सगराजोत गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। आग ने पल भर में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चिंगारी सगराजोत के दक्षिण स्थित सिवान से निकली और सूखी गेहूं की फसल में फैल गई। आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही, फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक राधेश्याम गिरी और शमसुल्लाह सहित अन्य किसानों की लगभग दो बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी। मामले पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन करने के लिए हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ग्रामीणों, जिनमें भुवनेश्वर यादव, दिलीप कुमार, तेज बहादुर, अवधेश कुमार और अखिलेश पुरी शामिल हैं, ने बताया कि फायर सर्विस की गाड़ी में पानी कम था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आपातकाल के लिए फायर सर्विस की गाड़ियों में पानी पहले से भरा होना चाहिए।
सगराजोत में गेहूं की दो बीघा फसल जली:अज्ञात कारणों से लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने संभाला बडा नुकशान टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










