श्रावस्ती के विकास खंड सिरसिया की ग्राम पंचायत कटकुइयां कला में एक वृहद जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं जनता के द्वार पर ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जनचौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए, जिनका जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। मौके पर विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं का सत्यापन कर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनचौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके घर पर ही करना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय या कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि चौपाल में मिली सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जो पात्र व्यक्ति किसी कारणवश योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें चिन्हांकित कर लाभान्वित किया जाएगा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पंप संचालक की नियमित अनुपस्थिति के कारण गांव में पानी की समस्या बनी रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता, जल निगम को लापरवाह पंप संचालक पर कार्रवाई करने और दूसरे पंप संचालक की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए। शेष समस्याओं के समाधान की कार्यवाही आज से ही शुरू कर दी जाए। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सरकार गांव के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने खड़ंजा, नाली, तालाब, आवास और पेंशन योजनाओं के लिए कार्ययोजना बनाकर पात्र लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्रावस्ती में जिला प्रशासन खुद पहुंचा जनता के द्वार:जनचौपाल में सुनीं समस्याएं, जल आपूर्ति बाधित पंप संचालक पर कार्रवाई के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












