Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिठौरा में बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण:महिलाओं को यौन उत्पीड़न में सुरक्षित हस्तक्षेप के...

मिठौरा में बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण:महिलाओं को यौन उत्पीड़न में सुरक्षित हस्तक्षेप के तरीके बताए गए


महिलाओं और बालिकाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मिठौरा विकास खंड के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समूह सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले यौन उत्पीड़न की घटनाओं में सुरक्षित और प्रभावी हस्तक्षेप के लिए ‘5D मेथड्स’ की जानकारी दी गई। इन तरीकों में डिस्ट्रैक्ट, डेलीगेट, डॉक्यूमेंट, डिले और डायरेक्ट शामिल हैं। साथ ही, प्रभावित व्यक्ति की सहायता करने और ऐसी घटनाओं के मानसिक प्रभावों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। इस प्रशिक्षण में समुदाय की भूमिका और सार्वजनिक स्थानों पर सम्मानजनक वातावरण बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्ण हस्तक्षेप करने की बेहतर समझ मिली है। कार्यक्रम का प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक ऋषभ पाण्डेय ने प्रदान किया। इसके सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, सीडीपीओ कार्यालय मिठौरा, एनआरएलएम और संबंधित विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments