पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित एक मैरेज हॉल में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने 71 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश की जनता को अपना परिवार मानकर विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तेजी से उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। विधायक के अनुसार, भाजपा सरकार में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 60 हजार रुपये से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रुपये हो गई है। साथ ही, साढ़े नौ लाख युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि हसखोरी से चौरी मार्ग के मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। ज्ञानेंद्र सिंह ने बंगाल चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 से पहले सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, गैस और खाद जैसी मूलभूत समस्याएं आम थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में इन क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ है। पाण्डेय ने यह भी कहा कि पनियरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य कराए गए हैं। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोमित रंजन गुप्ता, अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता, केके दूबे, रविशंकर कुमार, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, मनोज कुमार, नारद सिंह, रानू सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश्वर मद्धेशिया, विरेंद्र निषाद और श्रवण गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में 71 करोड़ की चार सड़कों का भूमिपूजन:विधायक ने कहा- मोदी-योगी जनता को परिवार मानते हैं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












